Viral Post: सोशल मीडिया तो आप सभी चलाते होंगे, ऐसे में आपको काफी बार कुछ अजीब चीजें भी देखने और सुनने को मिल जाती हैं। इस बार हम आपके लिए एक मजेदार पोस्ट लेकर हैं, जो काफी फनी है। इस पोस्ट को देख के बाद आप खूब हसेंगे और इसे शेयर भी कर देंगे। दरअसल, इस पोस्ट में एक रेजिग्नेशन लेटर शेयर किया गया है, जिसमें रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली जरूरी चीजें इस्तेमाल की गई है।
ऐसे में ये फनी रेजिग्नेशन लेटर सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और लोगों को भी ये तरीका काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह पोस्ट स्विगी इंस्टामार्ट के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे कि आखिर इतना भी दिमाग कोई कैसे लगा सकता है? ये दिखने में जितना मजेदार है, उतना ही पढ़ने में भी।
स्विगी इंस्टामार्ट ने शेयर किया फनी रेजिग्नेशन लेटर
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस पोस्ट (Twitter Viral Post) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि इसे कहते हैं असली क्रिएटिविटी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये नहीं वायरल तो कुछ नहीं वायरल हो सकता। इस पोस्ट पर अब तक 1 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस पोस्ट को '@SwiggyInstamart' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ये पोस्ट (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
