Ajab Gajab News: खाना तो आप सभी ऑर्डर करते ही होंगे, काफी जब रात में ऑफिस से घर आओ तो बनाने का मन नहीं करता। ऐसे में बस यही होता है कि खाना बाहर से ही मंगा लिया जाए तो आपके साथ ऐसा कभी हुआ है कि आपने खाना ऑर्डर किया हो और फिर उसमें आधा ही खाना आए। उम्मीद है कि आपके साथ ऐसा कभी नहीं हुआ होगा, लेकिन जरा सोचिए.. अगर ऐसा हो जाए तो क्या होगा?
दरअसल, 28 वर्षीय केली लुईस ने 15 जुलाई को विल्टशायर के स्विंडन के ओल्ड टाउन में डॉमिनोज से लार्ज स्टफ्ड-क्रस्ट पिज्जा का ऑर्डर दिया था, जिसमें 8-10 पीस होते हैं। लेकिन महिला को जब पिज्जा मिला और फिर उसने खोला तो उसमें से आधा पिज्जा गायब था। रहस्यमयी तरीके से गायब हुए पिज्जा ने महिला को आश्चर्य में डाल दिया। ऐसे में महिला ने तुरंत पिज्जा की फोटो खींचकर कंपनी को मेल भी किया, लेकिन इस पर रिप्लाई आया कि कंपनी की ओर से तो पूरा पिज्जा भेजा गया था।
Image Credit - Kennedy News & Media
15 मिनट बाद मिला था पिज्जा
ऐसे में डिलीवरी ब्वॉय को पकड़ा गया लेकिन उसका भी कहना था कि बारिश के कारण वह कार पार्किंग में खड़ा था, इस दौरान उसके साथ क्या हुआ, पिज्जा कहां गया, उसे भी कुछ याद नहीं है। महिला ने भी बारिश में काफी देर तक डिलीवरी ब्वॉय का इंतजार करती रही लेकिन 15 मिनट बाद दोनों मिले और फिर पिज्जा उसे डिलीवर हुआ। ऐसे में महिला का कहना है कि अब आगे से वह पिज्जा ऑर्डर नहीं करेगी।
