वायरल न्यूज़

Viral: जिम में डेडलिफ्ट कर रहा था शख्स, तभी सफाईकर्मी आया और एक हाथ से हटा दी रॉड, देख सन्न रह गया बॉडीबिल्डर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 22, 2023, 08:19 AM IST

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स डेडलिफ्ट कर रहा होता है, तभी वहां एक सफाईकर्मी आता है और एक हाथ रॉड उठाकर वह सफाई कर चला जाता है। यह नजारा देख आप एकदम से दंग रह जाएंगे।

Image

सफाईकर्मी ने एक हाथ से की डेडलिफ्ट (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • डेडलिफ्ट कर रहा था बॉडीबिल्डर
  • सफाईकर्मी ने एक हाथ से उठा ली रॉड
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Deadlift With One Hand Viral Video: इंटरनेट पर काफी बार कुछ ऐसा दिखने को मिल जाता है, जो बेहद कमाल का होता है और ऐसे वीडियोज (Viral Video) को देखने पर उस पर भरोसा भी नहीं होता। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आया, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में एक सफाईकर्मी के डेडलिफ्ट करता हुआ दिखाया गया है, जो एक हाथ से डेडलिफ्ट कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बॉडीबिल्डर अपने कोच की निगरानी में डेडलिफ्ट कर रहा होता है, तभी वहां एक सफाईकर्मी सफाई करने के लिए आता है और फिर एक हाथ से ही पूरी रॉड उठा लेता है और वहां सफाई करके रॉड रख देता है। इसके बाद उनसे पूछता है कि क्या यह बैक एक्सरसाइज है तो इस पर बॉडीबिल्डर्स का रिप्लाई हां में आता है। इसके बाद फिर से वह एक हाथ से रॉड उठाकर डेडलिफ्ट करने लगाता है। इतना देख दोनों बॉडीबिल्डर्स की सिट्टी बिट्टी गुल हो जाती है और वे हैरान रह जाते हैं। उसके जाने के बाद कोच एक हाथ से रॉड उठाने की कोशिश करता है लेकिन उससे वह रॉड उससे ही नहीं है।

सफाईकर्मी ने एक हाथ से की डेडलिफ्ट

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसने तो बॉडीबिल्डर्स की ही हवा टाइट कर दी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई साहब इसने तो हैरान कर दिया। इस वीडियो पर अब तक 14 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@HasnaZaruriHai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article