उम्र नहीं हौसला होना चाहिए.. 70 साल के बुजुर्ग ने पार्क में ऐसे की कसरत, देख आंखों पर नहीं कर पाएंगे यकीन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 21, 2023, 03:42 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक 70 साल के बुजुर्ग हैं, जो पार्क में कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है, जैसे वह कोई नौजवान हो।

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्ग ने की पार्क में कसरत
  • नौजवान युवा को भी कर दिया फेल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Old Man Exercise Viral Video: इंटरनेट पर एक बड़ा ही कमाल का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग एकदम मस्त हो जाएगा। इस वीडियो में एक बुजुर्ग कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके हौसले को देख आपका दंग रह जाएंगे कि इतना अधिक उम्र आखिर इतना फिट कोई कैसे हो सकता है? इस वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बुजुर्ग पार्क में लगे रॉड पर अपने हाथों के सहारे कसरत कर रहे हैं। इस दौरान वे अपने हाथों पर शरीर का पूरा भार टिकाए हुए हैं और नौजवान युवा की तरह रॉड से एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद अच्छे-अच्छे युवा शरमा जाएंगे। बता दें, इस वीडियो को रामानन्द सागर द्वारा निर्देशित रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने पोस्ट किया है।

End of Feed