Whirlwind Of Mosquitoes Viral Video: दुनिया बनाकर भगवान ने इंसानों के साथ-साथ कुछ ऐसी चीजें भी बनाई, जो अद्भुत है। इन्हीं में से एक मच्छर भी है, इसके काटने से मलेरिया जैसे रोग फैलते हैं। इसीलिए लोग मच्छरों से काफी दूरी बनाते हैं। लेकिन अगर यही मच्छर आपको झुंड में नजर आ जाए तो आप क्या करेंगे? इस बारे में कभी आपने सोचा। शायद यह कल्पना से भी परे हैं। लेकिन ऐसा ही कुछ नजारा पुणे शहर में देखने को मिला, जिसे देखने के बाद शहर वालों के रोंगटे खड़े हो गए।
पुणे में उड़ते मच्छरों के झुंड का वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Pakistani Mirzapur Viral Video) में आप एक बवंडर देखेंगे, जो किसी धूल का नहीं बल्कि मच्छरों का है। जी हां, उड़ता हुआ मच्छरों का ये झुंड एकदम बवंडर जैसा लग रहा है, जिसे देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। ये खतरनाक नजारा देखने के बाद कोई भी सहम सकता है और अब तो लोगों में काफी डर भी देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि शहर वालों पर ये खतरा मुला मुथा नदी के ऊंचे जल स्तर के कारण आया है।
पुणे में उड़ते मच्छरों के झुंड का वीडियो वायरल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसके चलते शहर वालों पर काफी खतरा मंडरा रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित होने वाला है। इस वीडियो को अब तक 1.41 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और काफी लोगों ने इसे लाइक भी किया है। बता दें, इस वीडियो को '@ANI' के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
