Anand Mahindra Shared Emotional Video: मशहूर उद्योगपति आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। देश और दुनिया में होने वाली छोटी बड़ी अनोखी-अनोखी घटनाओं लोगों के साथ शेयर करते हैं। हाल ही में आनंद महिन्द्रा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिस पर उन्होंने काफी इमोशनल बात लिखी है। शेयर किया गया ये वीडियो एक फुटबॉल मैच का है जिसमें टीम के मैच हारने पर एक बच्चा दौड़ता हुआ खिलाड़ी के पास जाता है साथ ही उन्हें सांत्वना देता है।
'ग्रैंडसन में चाहता हूं यही क्वालिटी'
आनंद महिन्द्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, ' ये छोटा लड़का मैच हारने के बाद गोलकीपर को सांत्वना देने के लिए स्पष्ट रूप से पिच पर दौड़ा। मेरे 2 युवा पोते जल्द ही हमसे मिलने आएंगे और मैं चाहता हूं कि उनके दिल भी इस बच्चे की तरह सहानुभूतिपूर्ण और बड़े हों।' द सन की रिपोर्ट के मुताबिक गौरतलब है कि, यह मैच अर्जेंटीना प्रीमियर लीग 2022 का था। जहां एक लड़का टीम बोका जूनियर्स के खिलाफ एक फुटबॉल मैच हारने के बाद डिफेन्सा वाई जस्टिसिया के गोलकीपर एज़ेकिएल अनसैन से गले मिलने के लिए दौड़ पड़ा।' वीडियो में अनसैन चेहरे पर निराशा के साथ गोलपोस्ट के सामने घुटनों के बल बैठे नजर आ रहे हैं। उसी दौरान ऑडियंस के बीच से निकलकर बच्चा एज़ेकिएल अनसैन के पास पहुंचा और उसे सांत्वना देने लगा।
महिन्द्रा की पोस्ट को मिल रहे लाइक
आनंद महिन्द्रा ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसे अब तक 1.4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स इस पोस्ट को हजारों लाइक मिल चुके हैं। वहीं, कई यूजर्स ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दी।
क्या बोले यूजर्स
एैस् यूजर ने लिखा कि, 'एक बच्चे का आलिंगन सबसे अच्छा है जो आप पा सकते हैं।' वहीं, दूसरे ने लिखा कि, 'जब मैं अपने कार्यालय से लौटता हूं, तो मेरा दो साल का बच्चा मुझे कसकर गले लगाता है और मेरी पीठ थपथपाता है। अभी तक का सबसे अच्छा अनुभव। मैं उस समय सब कुछ भूल जाता हूं।' तीसरे ने कहा- 'दयालुता की चाह रखने वाली दुनिया में, इस लड़के का भाव दिल को छू जाता है। क्या हम सभी ऐसे पवित्र क्षणों से सहानुभूति सीख सकते हैं।' वहीं, चौथे यूजर ने वीडियो को प्यारा बताया।
