Viral Video: राजस्थान का विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेला हर साल अपने अनोखे रंगों, शाही घोड़ों और करोड़ों के सौदों के लिए जाना जाता है। साल 2026 के इस मेले में जहां एक तरफ 21 करोड़ के 'गोल्डन किंग' और 'बादल' जैसे बेशकीमती घोड़ों की धूम है। वहीं, दूसरी तरफ मेले में पहुंची सुशीला नाम की एक किन्नर ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। अपने बेबाक अंदाज, डांस और हाथ में हमेशा रहने वाली नोटों से भरी पोटली के कारण सुशीला मेले की सबसे चर्चित हस्ती बन गई हैं।
पुष्कर मेले में सुशीला किन्नर का जलवा (तस्वीर साभार- @rawatjimedia)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सुशीला किसी टेंट के नीचे कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं और उनके चारों तरफ लोगों की भारी भीड़ जमा है। वीडियो में वे अपनी गोद में रखी एक सफेद पोटली से 500 रुपये के नोटों की मोटी गड्डियां निकालकर हाथ में लहराती दिखती हैं। घोड़ों की कीमतों पर हो रही चर्चा के बीच वे बेहद जोश और दबंग अंदाज में कहती हैं कि नोट पटको सामने और तमाशा देखो... कदेरे वाले बोलते हैं 2 करोड़ का घोड़ा, उसको नहीं मानते। 14 लाख के कड़क नोट अड्डे पर सामने पटको, 1 लाख रुपये आपको इनाम दूंगी। उसको बोलते हैं मर्द। सुशीला का यह बेबाक अंदाज और तुरंत नकद रकम रखने की चुनौती देखकर वहां मौजूद व्यापारी और दर्शक भी तालियां बजाने को मजबूर हो गए। पुष्कर मेले से सुशीला के सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई वीडियो अलग-अलग एंगल से वायरल हो रहे हैं। एक अन्य वीडियो में वे घोड़े के सौदे के दौरान एक शख्स से मौके पर ही 20 लाख रुपये देने की बात करती नजर आती हैं। मेले में वे जहां भी जाती हैं, उन्हें देखने और उनके साथ वीडियो बनाने वालों का हुजूम उमड़ पड़ता है। देखें वीडियो...
सोशल मीडिया पर छाईं सुशीला किन्नर
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे ये तो सच में ही अलग लेवल का भौकाल है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को rawatjimedia नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
