Video: आइंस्टीन का सरदार निकला ये बच्चा, दिमाग देख पकड़ लेंगे माथा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 19, 2024, 08:58 AM IST

Trending Video Today: बच्चे का ये वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें उसकी समझदारी देखकर इसे खुद को आइंस्टीन कहने से नहीं रोक पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आइंस्टीन का सरदार निकला बच्चा
  • चालाकी देख घूम जाएगा माथा
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Trending Video Today: किसी-किसी बच्चे का दिमाग पैदाइशी इतना तेज होता है कि देखकर आंखों पर यकीन नहीं होता है। बहुत कम उम्र में वो बच्चा ऐसे कारनामे करते हुए नजर आता है मानो उसमें किसी समझदार इंसान का दिमाग फिट कर दिया हो। सोशल मीडिया में ऐसे जीनियस बच्चों के ढेरों वीडियो वायरल होते हैं, नेटिजन्स को चौंका देते हैं। अभी एक ऐसे ही क्यूट से बच्चे का वीडियो वायरल हुआ है। बच्चे देखने में महज सालभर का नजर आता है, मगर उसका दिमाग उम्र से काफी तेज है। इसमें देखेंगे कि बच्चा कमरे में अकेला है। उसके सामने छोटा सा पालना भी है। देखकर लगता है कि बच्चा उसमें झूलना चाहता है,मगर आसपास कोई समझदार शख्स मौजूद नहीं है।

viral Video

बच्चे की समझदारी देखकर किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा। (Photo- Instagram)

आइंस्टीन का सरदार निकला बच्चा

कमरे में मदद के लिए किसी को ना देखकर बच्चे ने तगड़ा दिमाग चलाया और ऐसा कुछ किया देखकर होश उड़ जाएंगे। इसमें देखेंगे कि बच्चे धीरे से पालने के करीब पहुंचता है। देखकर ही लगता है कि वो खुद से उसमें नहीं लेट सकता है। मगर तभी बच्चे ने अपना जीनियस दिमाग दौड़ाया। उसने पालने को नीचे से पकड़ा और ऊपर उठा दिया। अब इसे धीरे से अपने पीछे की तरफ लेकर जाता है। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इसमें देखेंगे कि बच्चे पालना पीछे होते ही अपनी पीछे की और लेट गया। अब बच्चा बड़े आराम से पालने में झूलता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कोई बच्चे को आइंस्टीन का सरदार ही कहेगा।

End of Feed