वायरल न्यूज़

Video: प्लेन डोसा में निकल आया कॉकरोच, देखते ही चीख पड़ी लड़की

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 19, 2024, 11:38 AM IST

Trending Video Today: मामला दिल्ली के कनॉट प्लेस से जुड़ा है, जहां रेस्तरां में एक लड़की ने प्लेन डोसा ऑर्डर किया। मगर जब ऑर्डर आया तो देखकर लड़की की चीख निकल पड़ी।

Image

मशहूर रेस्तरां के डोसे में निकला कॉकरोच। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्लेन डोसा में निकला कॉकरोच
  • देखकर चीख पड़ी लड़की
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Trending Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो अपने दोस्तों के साथ रेस्तरां में डोसा खाने पहुंच थी। मगर डोसा खाने के बीच लड़की के साथ कुछ हुआ कि तुरंत उसकी चीख निकल गई। उसके डरने की वजह चानकर कोई भी हैरान रह जाएगा। दरअसल पूरा मामला दिल्ली के कनॉट प्लेस से जुड़ा है। यहां लड़की अपने दोस्तों के साथ रेस्तरां में पहुंची और प्लेन डोसा ऑर्डर किया। कुछ देर के इंतजार के बाद डोसा उनकी टेबल पर था। अब जैसे ही डोसा खाने शुरू किया लड़की की चीख निकल गई। दरअसल जिस डोसा को वो खाने जा रहे थे उसमें कॉकरोच था।

डोसा में निकला कॉकरोच

मशहूर रेस्तरां के डोसा में कॉकरोच देख लड़की ने इसे तुरंत कैमरे में कैद कर लिया। वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आता है कि लड़की डोसे की हर परत को ध्यान से देखती है। इसमें नजर आता है कि डोसे में जगह-जगह कॉकरोच के शरीर के हिस्से हैं। लड़की बकायदा एक हिस्सा हाथ में लेकर दिखाती भी है। लड़की अपनी सहेली को बताती है कि डोसे के अंदर और भी कॉकरोच के हिस्से हैं। फ्रेम में देखेंगे कि रेस्तरां का कर्मचारी उसे दिखाने के लिए कहता है और लड़की उसपर तुरंत भड़क गई। लड़की कहती है कि क्या उसे दिखाई नहीं देता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि रेस्तरां में परोसे गए डोसे में कॉकरोच मिलने वाला का ये वीडियो सोशल मीडिया में हर तरफ छा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने रेस्तरां मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समर्थन किया है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article