Top-10 Cheese Dessert: भारत स्वादिष्ट भोजन का ऐसा एपिसेंटर है जो दुनिया को सदियों से स्वादिष्ट भोजन का स्वाद दिलाता रहा है। अगर भारतीय मिठाइयों की बात की जाए तो सबसे पहले रसगुल्ले या फिर रसमलाई की याद आती है। इन्हीं में से एक रसमलाई ने दुनिया में ऐसी लोकप्रियता हासिल की है जिसे सुनकर रसमलाई के दीवाने झूम उठेंगे। दरअसल, TasteAtlas द्वारा जारी की गई एक सूची में रसमलाई को दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ पनीर डेसर्ट में दूसरा स्थान मिला है। TasteAtlas ऑनलाइन ट्रैवल और फूड गाइड है। इसकी मदद से दुनिया भर के स्थानीय व्यंजनों के बारे में और लोकल फूड के रिव्यू के बारे में पता चलता है। इस लिस्ट नौ अन्य मिठाइयों के नाम भी शामिल हैं। हालांकि भारत में रसमलाई के प्रेमियों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
बेजोड़ स्वाद की मिठाई है रसमलाई
रसमलाई एक ऐसी भारतीय मिठाई है जो कि केसरयुक्त दूध और उसमें पड़े छेने के लिए पसंद की जाती है। इस मिठाई को पनीर और दूध का उपयोग करके तैयार किया जाता है और अक्सर विशेष अवसरों पर डेज़र्ट के तौर पर सर्व किया जाता है। TasteAtlas ने अपनी रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, "अपना पसंदीदा चुनें! (टॉप-10 में से एक पसंदीदा मिठाई चुनें।)"
रिपोर्ट में क्या-क्या
टॉप-10 चीज़ डेजर्ट ऑफ वर्ल्ड की रिपोर्ट में कई मिठाइयों के नाम बताए गए हैं। सूची में पहला स्थान पोलैंड की मिठाई सेर्निक को तो दूसरा हम सबकी फेवरेट रसमलाई को मिला। जहां एक ओर ग्रीस से सफ़ाकियानोपिटा को तीसरे नंबर से संतोष करना पड़ा तो वहीं, यूएसए से एनवाईसी-शैली चीज़केक और जापानी चीज़केक को क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रखा गया। अंतिम पाँच मिठाइयाँ स्पेन से बास्क चीज़केक, हंगरी से राकोस्ज़ी टूरोस, ग्रीस से मेलोपिटा, जर्मनी से कासेकुचेन और चेक गणराज्य से मीसा ज़ेज़ी थीं।
