वायरल न्यूज़

Viral Video: सुपरकार और बाइक में हुई ऐसी खतरनाक टक्कर, नजारा देख चौंक गए लोग, कहा - मिस हो गया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 8, 2024, 06:54 AM IST

ट्विटर पर एक्सीडेंट का एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको भी यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में आपको एक सुपरकार नजर आएगी, जिसकी टक्कर एक बाइक से हो जाएगी औऱ बाइक वाला गिर जाता है।

Image

सुपरकार और बाइक की टक्कर का वीडियो (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक की सुपरकार से टक्कर
  • दो बाइक वाले आपस में टकराए
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Super Car And Bike Accident Video: बीते कुछ सालों से सुपरकार की ओर लोगों का रूख जाने लगा रहा है। ऐसे में बड़े शहरों जैसे - मुंबई, बैंगलोर में आपको काफी युवा सुपरकार या सुपरबाइक चलाते हुए दिख जाएंगे। लेकिन कई बार इससे अगल-बगल लोगों को दिक्कत हो जाती है। इसका प्रमाण आपको इस वीडियो में देखने को मिल जाएगा। वायरल हो रहा इस वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ही देखने को मिलेगा, जिस पर आप आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक सुपरकार चलती दिखाई दे रही है। तभी बगल से गुजर रहा बाइक वाला उससे लड़ते-लड़ते बचता है लेकिन अंत में बगल से एक और बाइक वाला आ जाता है। फिर कार को बचाने में दोनों आपस में ही टकरा जाते हैं और गिर जाते हैं। गिरते वक्त सुपरकार का पिछला हिस्सा बस हल्का सा बचता है, नहीं तो दोनों बाइक वाले उस सुपरकार से टकरा जाते। इसके बाद सुपरकार वहां से रफूचक्कर हो जाती है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लोकेशन बैंगलोर लिखा हुआ है।

सुपरकार और बाइक की टक्कर का वीडियो

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मैं भी ऐसे ही अपने सपनों का पीछा करता हूं और गिर जाता हूं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस कार पर दुबई का नंबर प्लेट क्यों नजर आ रहा है जबकि ये तो इंडिया में चल रही है। इस वीडियो को अब तक 45 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। बता दें, इस वीडियो को '@RoadsOfMumbai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article