Funny Video: ऐसी बॉक्सिंग नहीं देखी कभी, हाथ की जगह पेट से ही लड़ने लगे बॉक्सर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 14, 2023, 02:09 PM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि सूमो पहलवान बॉक्सिंग रिंग में ही फाइट करने पहुंच गए। मगर उनकी लड़ाई देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में जबरदस्त वीडियोज की भरमार है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि आंखें नम हो जाती हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है। वीडियो इतना मजेदार है कि एक करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है और जबकि सात लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे पसंद किया है।

Funny Fight Video

देखिए क्या हुआ जब बॉक्सिंग रिंग में लड़ने पहुंच गए सूमो पहलवान। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

ये बॉक्सिंग हंसी नहीं रुकने देगी

वायरल हो रहा वीडियो बॉक्सिंग से जुड़ा मालूम होता है। मगर रिंग में ऐसे बॉक्सर्स नजर आते हैं जिन्हें देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल रिंग में बॉक्सर्स जैसे दिख रहे कोई और नहीं बल्कि सूमो पहलवान हैं। दोनों एक-दूसरे से भिड़ने के लिए खड़े हैं। करीब में रेफरी भी खड़ा नजर आ रहा है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। दरअसल रेफरी एक फाइट कहते हैं दोनों सूमो एक्शन में आ गए।

रिंग में भिड़े सूमो पहलवान

अब रेफरी थोड़ा पीछे खड़ा हो गया और सूमो एक-दूसरे पर मुक्के मारते हैं। देखकर फनी लगता है कि सूमो जब मुक्का मारने के लिए हाथ उठाता है तो उसकी रफ्तार इतनी धीमी होती है कि कोई भी उससे पहले हमला कर देगा। मगर सामने खड़ा सूमो उससे भी ज्यादा सुस्त निकला। वो बेचारा खुद को बचा पाता तभी पंच मुंह पर जाकर लगा। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया वीडियो कब सबसे ज्यादा मजेदार हिस्सा है।

End of Feed