वायरल न्यूज़

Brain Test Photo: चूक गए तो पूरा दिन भी कम पड़ेगा, तस्वीर में छिपे जानवर खोजना नहीं है आसान

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 14, 2023, 03:06 PM IST

Brain Test Photo: सामान्य सी नजर आ रही ये तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें चार एनिमल छिपे हुए हैं जिन्हें खोजना हर किसी के बस की बात नहीं है।

Image

देखने में खूबसूरत लग रही इस तस्वीर में तगड़ा रहस्य छिपा हुआ है। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में छिपे हैं चार एनिमल
  • खोजने के लिए मिलेगा एक घंटा
  • नहीं खोज पाए तो रिजल्ट भी पता चलेगा

Brain Test Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर से जुड़ा धोखा। यानी कुछ ऐसा जिसमें रहस्य नजर के ठीक सामने ही हो और उसे खोजना उतना ही मुश्किल। सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसी तस्वीरों की भरमार है, जिनमें छिपे रहस्य को खोजने में दिमाग की बत्ती गुल हो गई, मगर उसे हल नहीं किया जा सका। मगर आइंस्टीन वाला दिमाग और बाज सी नजर रखने वाले लोगों ने ऐसी तस्वीरों को भी हल कर दिया। मगर नजरों के सामने कभी-कभी ऐसी तस्वीरें आती हैं जो देखने में बहुत सामान्य लगती है। मगर उसे हल करना उतना ही ज्यादा मुश्किल होता जाता है। अभी एक ही ऐसी जबरदस्त तस्वीरों सोशल मीडिया में तैर रही है।

हल करने के लिए मिलेगा पूरा एक घंटा

देखने में दूसरी तस्वीरों जैसी नजर आ रही ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। वैसे तो इसमें एक परिवार नजर आता है, जो डॉगी के लिए घर बनाने में जुटा है। मगर हैरान हो जाएंगे कि तस्वीर में डॉगी के अलावा चार अन्य जानवर भी हैं, जो इस तरह अपनी जगह पर हैं कि उन्होंने खोजने में किसी का भी दिमाग घूम सकता है। अब आपको उन्हीं चार एनिमल्स को खोज निकालना है। इससे पहले की तस्वीर में चारों एनिमल को खोजना शुरू करें एक शर्त भी जान लीजिए। आपको इसे हल करने के लिए पूरे एक घंटे का समय मिलेगा। आगर आपने इतने समय में भी इसे हल कर लिया तो यकीन मानिए आपका दिमाग जीनियस वाला है।

क्या खोज पाएं चारों एनिमल

अगर आपने दिए गए समय में या इससे पहले उन चारों एनिमल्स को खोज लिया है तो आपका दिमाग जीनियस से कम नहीं है। एक ऐसा दिमाग जो चीजों को खोजने में माहिर है। नजर भी बाज से कम नहीं है। हालांकि अगर अभी तक इसे हल नहीं कर पाएं तो परेशान बिल्कुल ना हों। बड़ी तादाद में नेटिजन्स इसे हल ही नहीं कर पाए हैं। दरअसल तस्वीर को हल करने के लिए एकाग्रता की सबसे ज्यादा जरुरत है। अगर जरा भी चूक हुई तो पूरा दिन भी इसे हल करने में कम पड़ जाए।

चलिए हम बताते हैं कि आखिर तस्वीर में छिपे वो चारों एनिमल कौन से हैं और सभी कहां-कहां छिपे हैं। दरअसल तस्वीर में तितली, चमगादड़, बत्तख और घोंघा हैं। चारों ऐसी जगह हैं जिन्हें खोजने में सचमुच दिमाग के घोड़े खोलने पड़ जाएंगे।

यहां देखिए रिजल्ट

Brainstorming Photo

देखिए तस्वीर में कहां छिपे हैं चारों एनिमल।

देख लिया ना चारों एनिमल को खोजने में किसी को भी खासी मुश्किल हो सकती है। चारों ऐसी जगह हैं जो बहुत कोशिश के बाद भी हर किसी को दिखाई नहीं देते। चलिए अगली बार फिर हाजिर होंगे नजर के धोखे से जुड़ी ऐसी किसी जबरदस्त तस्वीर के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article