अजब: देश का ऐसा रहस्यमयी समुद्र, जिसका पानी देखते ही देखते हो जाता है गायब

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 15, 2023, 09:48 AM IST

Ajab Gajab News: ओडिशा का छोटे और शांत कस्बे बालासोर में चांदीपुर बीच स्थित है। अगर आप इस बीच पर जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बालेश्वर या बालासोर रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। फिर आपको चांदीपुर पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर बस या अन्य साधन से चलना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • देश में मौजूद है एक अनोखा बीच
  • किसी रहस्य से कम नहीं यह बीच
  • देखते ही देखते हो जाता है पानी गायब

Ajab Gajab News: हमारे देश में कई ऐसी विचित्र जगहें हैं, जिनका रहस्य आज तक सुलझ नहीं पाया है। हजारों सालों बाद भी वैज्ञानिक इन रहस्यों के बारे में पता नहीं लगा पाए हैं। इन्हीं रहस्यों में शामिल है, ओडिशा का चांदीपुर समुद्र। आपको जानकर हैरानी होगी कि चांदीपुर समुद्र का पानी कुछ समय के लिए आंखों के सामने से गायब हो जाता है। सिर्फ यही नहीं, यह कुछ समय बाद वापस दिखाई देने लगता है। चांदीपुर के छोटे से शहर बालासोर गांव के पास यह अद्वितीय बीच है।

sea

देश का अनोखा बीच

हाइड एंड सीक के नाम से पॉपुलर है बीच

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से थोड़ी ही दूरी पर एकांत समुद्र तट है। बताया जाता है कि यहां समंदर का पानी कुछ घंटों के लिए गायब हो जाता है। इसे बाद वापस से यहां का पानी लौट आता है। इस बीच पर अगर आप जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बालेश्वर या बालासोर रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। इसके बाद चांदीपुर पहुंचने के लिए आपको 30 किलोमीटर बस या अन्य साधन से चलना होगा। बालासोर ओडिशा का बहुत ही छोटा और शांत कस्बा है। इसी कस्बे में चांदीपुर बीच स्थित है।

End of Feed