वायरल न्यूज़

OMG: उम्र 76 का और बॉडी 26 वाली, कसरत ऐसी कि देख हाथ पांव फूल जाए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 15, 2023, 09:17 AM IST

रॉबी रॉबिन्सन अपने समय के सबसे प्रसिद्ध बॉडी बिल्डरों में से एक हैं, लेकिन 76 वर्ष के होने के बावजूद उन्होंने अपने डेली रूटीन को अभी तक मेन्टेन कर रखा है। इस बात का उन्होंने खुद ही खुलासा किया है।

Image

76 साल की उम्र में 500 एलबीएस स्क्वाट मारते हैं रॉबिन्सन (फोटो साभारः इंस्टाग्राम 'robbyrobinsonofficial')

KEY HIGHLIGHTS
  • 76 साल के हैं रॉबी रॉबिन्सन
  • अभी भी बना रखा है बॉडी बिल्डरों जैसी 'बॉडी'
  • देख हक्के-बक्के रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। ये कोई ऐसी-वैसी तस्वीर नहीं है, इसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। ये तस्वीर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, ये तस्वीर एक 76 वर्षीय शख्स की है, जो एक भूतपूर्व में एक प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर रह चुका है। ये बॉडी बिल्डर तकरीबन 20 साल पहले 'मिस्टर यूनिवर्स बॉडीबिल्डिंग चैंपियन' भी रह चुका है। वर्तमान समय में इतनी उम्र होने के बाद भी इस शख्स को देख आप ये नहीं कह सकते कि इसने बॉडी बिल्डिंग से दूरी बना ली है।

अपने 27 साल के करियर में रॉबिन्सन ने मिस्टर अमेरिका, मिस्टर वर्ल्ड और मिस्टर यूनिवर्स समेत कई घरेलू खिताब अपने नाम किए। इस दौरान उन्हें 'द ब्लैक प्रिंस' नाम की उपाधि भी मिली। दमिश्क (जॉर्जिया) के रहने वाले इस दिग्गज बॉडी बिल्डर ने साल 2001 में इस खेल से संन्यास ले लिया था। लेकिन फिर भी उसने अपने डेली रूटीन को नहीं बदला, जिसका परिणाम आज आप देख सकते हैं। इसके लिए रॉबिन्सन के फैन्स ने भी उसे सराहा है। रॉबिन्सन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेहतरीन लुक वाली फोटो शेयर करते रहते हैं, जिसे देखने के बाद आप भी उनके उनके 'सुपर हॉट बॉडी' के फैन हो जाएंगे।

Robby Robinson Photo

जिम में पसीना बहाते रॉबी रॉबिन्सन

76 साल की उम्र में 500 एलबीएस स्क्वाट

रॉबिन्सन ने एक 30 साल अंतराल वाली फोटो साझा की है, जिसे देखने के बाद आपको कोई खास अंतर समझ नहीं आएगा। सिवाय दाढ़ी और चेहरे के, लेकिन शरीर बिल्कुल वैसा का वैसा। ऐसे में एक फैन ने लिखा कि 'रॉबिन्सन शायद आज भी एक मुकाबला जीत सकते हैं।' वहीं, दूसरे फैन ने कहा कि सभी उम्र के बॉडी बिल्डरों के लिए यह एक बेहतरीन उदाहरण है कि वे अपने आपको फिट रखें। को एक तीसरे फैन ने लिखा कि ब्लैक प्रिंस की बॉडी अभी भी जबरदस्त है। आपको बता दें कि रॉबिन्सन रोजाना 500 एलबीएस स्क्वाट करते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद के बारे में काफी कुछ साझा भी किया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article