वायरल न्यूज़

OMG: ऑस्कर जीतने वाली यह फिल्म थी इतनी डरावनी, शूटिंग के दौरान ही हो गई थी कई एक्टर्स की मौत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 15, 2023, 10:41 AM IST

Ajab Gajab News: साल 1973 में आई फिल्म The Exorcist हॉरर नॉवेल 'द एक्सॉर्सिस्ट' पर बेस्ड थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही कई एक्टर्स की मौत हो गई थी। यहां तक कि फिल्म देखने आए दर्शकों में से कई की हार्ट अटैक से जान चली गई थी।

Image

दुनिया की सबसे हॉरर फिल्म (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ये है दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म
  • साल 1973 में आई थी यह हॉरर फिल्म
  • फिल्म देखते समय कई दर्शकों की मौत

Ajab Gajab News: हम आपको आज एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही कई एक्टर्स की मौत हो गई थी। सिर्फ यही नहीं यह फिल्म जब सिनेमाघरों में लगी थी तो कई दर्शकों की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। यह फिल्म साल 1973 में आई थी। इस फिल्म का नाम था 'द एक्सॉर्सिस्ट (The Exorcist)' फिल्म को दुनिया की सबसे हॉरर फिल्म माना जाता है।

फिल्म देखने के दौरान लोगों की हो गई थी मौत

यह फिल्म इतनी ज्यादा डरावनी थी कि इसे देखना यानि मौत से आंखें मिलाना था। इस फिल्म को देखने के दौरान कई महिलाओं के गर्भपात तक हो गए थे। वहीं कई लोग तो कुछ ही मिनट में थियेटर से उठकर भाग गए थे। फिल्म जब बन रही थी तभी इससे जुड़े 20 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। सबसे पहले सेट पर आग लगी थी, इसमें 9 लोगों की जान गई थी। इस दौरान पूरा सेट तो जल गया था, लेकिन जिस रूम में हॉरर सीन शूट होने थे, वहां एक चिंगारी तक नहीं पहुंची थी।

फिल्म ने जीते थे दो ऑस्कर औपर 4 गोल्डन ग्लोब

फिल्म देखने के बाद कई सारे लोग डिप्रेशन में चले गए थे। इसके बाद भी इसे देखने का ऐसा क्रेज था कि पहला शो देखने के लिए सुबह चार बजे सिनेमाहॉल के बाहर लाइन लग जाती थी। यह पहली हॉरर फिल्म बनी थी, जिसे ऑस्कर में 10 नॉमिनेशन मिले थे। इसने दो ऑस्कर और 4 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीते थे। फिल्म हॉरर नॉवेल 'द एक्सॉर्सिस्ट' पर बेस्ड थी। इस नॉवेल को विलियम ने लिखा था। वॉर्नर ब्रदर्स ने बाद में इसके राइट्स खरीदकर फिल्म बनाने के बारे में सोचा था, लेकिन कोई भी डायरेक्टर इस फिल्म को बनाने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद इस नॉवेल को लिखने वाले विलियम ने ही इसे डायरेक्ट करने का फैसला किया था।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article