Stunt Video: कलाकर ने साइकिल से किया खतरनाक स्टंट, करतब दिखाते हुए आंखों से उठा लिया जमीन पर गिरा नोट

इंस्टाग्राम पर एक खतरनाक साइकिल स्टंट वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। स्टंट के दौरान शख्स ने अपनी आंखों से जमीन पर गिरा नोट उठाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने किया साइकिल से स्टंट
  • स्टंट के दौरान आंखों से उठाया नोट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bicycle Stunt Viral Video: स्टंट के कई ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जो दिमाग हिलाकर रख देते हैं। ऐसा ही एक स्टंट का वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि आप देखते रह जाएंगे। वीडियो में एक शख्स साइकिल से स्टंट कर रहा है, लेकिन ये स्टंट बाकी स्टंट से बिल्कुल अलग है। साइकिल पर उसका बैलेंस देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स साइकिल से स्टंट करते हुए जमीन पर पड़े हुए नोट को आंखों से उठाता है। इस नजारे को देख आप अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। बिना साइकिल से उतरे उसने ऐसा बैलेंस बनाया है, साइकिल पर लेटकर करतब दिखाता है। दरअसल, इस नजारे को देख आपको अपना बचपन तो याद आ ही गया होगा, जब गांव में सरकस वाला आता था और ऐसे ही साइकिल से कलाबाजी दिखाता था।

End of Feed