वायरल न्यूज़

मगरमच्छ के सामने धरी रह गई चील की चालाकी, डरकर छोड़ना पड़ गया शिकार, देखिए जबरदस्त VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 11, 2024, 01:06 PM IST

Wild Animal Fight Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि चील ने मगरमच्छ से उसका शिकार छीनने का प्लान बनाया। मगर जब उसी प्लान को अंजाम दिया तो हैरान करने वाला नजारा कैमरे में कैद हो गया।

Image

शिकर को लेकर जब हुआ चील और मगरमच्छ का आमना-सामना। (Photo/YouTube)

Wild Animal Fight Video: चील को आसमान के सबसे खतरनाक पक्षियों में से एक माना जाता है। आसमान में इसके सामने शायद ही कोई दूसरा पक्षी टिक सकता होगा। ठीक इसी तरह भूमि पर मगरमच्छ को सबसे खूंखार शिकारी माना जाता है। पानी में तो मगरमच्छ की ताकत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसके गढ़ में खुद जंगल का राजा शेर भी जाने की हिम्मत नहीं करता है। मगर क्या हो जब उसी पानी में मगरमच्छ और चील का आमना-सामना हो जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि आसमान का शिकारी पानी के 'दैत्य' को हल्के में लेने की गलती कर बैठा।

मगरमच्छ को हल्के में ले गई चील

वायरल वीडियो में देखेंगे कि मगरमच्छ पानी में है और अपना शिकार खा रहा है। इधर आसमान में उड़ रही चील की उसी शिकार पर नजर पड़ गई। चील ने शिकार को मगरमच्छ से छीनने का प्लान बलाया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि चील कुछ ही सेकंड में पानी के किनारे पर आकर बैठ गई। अब उसका प्लान मगरमच्छ के शिकार को छीनकर ले जाना है। मगर आगे चलकर उसकी यही सोच एक बड़ी गलती साबित हुई। इसमें देखेंगे कि चील ने किसी तरह मगरमच्छ का शिकार तो छीन लिया मगर उसे ले जाने में कामयाब नहीं हो पाई।

यूट्यूब पर देखिए वायरल वीडियो

आखिर में देखेंगे कि चील शिकार को छीनकर ले जाती इससे पहले ही मगरमच्छ आक्रामक हो गया। वो गोली की रफ्तार से चील के पीछे गया और उसे शिकार छोड़ने पर मजबूर कर दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि चील और मगरमच्छ से जुड़ा ये वीडियो यूट्यूब पर Latest Sightings नाम के चैनल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article