वायरल न्यूज़

Stunt Video: स्टंट का ऐसा खेल कभी नहीं देखा होगा, यूजर्स बोले - कंट्रोलिंग पावर गजब की है

एक्स पर स्टंट का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का बाइक से बहुत ही खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है, जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

Image

बाइक से स्टंट का वीडियो वायरल (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने किया बाइक से खतरनाक स्टंट
  • स्टंट देख कांप जाएगी रूह
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bike Stunt Viral Video: स्टंट के हजारों वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में आपको कई ऐसे वीडियो मिले होंगे जो आसानी से किए जा सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कर दिखाना मौत के मुंह से बाहर निकलने के बराबर होता है। एक ऐसा ही वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना खतरनाक है कि देखते ही आपकी रूह कांप जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का बाइक से स्टंट करता नजर आ रहा है। इस दौरान उसने बाइक को एकदम सीधी हवा में किया हुआ है और ऐसा लग रहा है जैसे वह जमीन पर लेटकर बाइक चला रहा हो। इस दौरान उसका और बाइक का बैलेंस देख आप अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। लड़के के इस खतरनाक स्टंट को देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

बाइक से स्टंट का वीडियो वायरल

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये राइडर नहीं चलता-फिरता काल है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई इसकी ट्रेनिंग कहां मिलती है। बता दें, इस वीडियो को '@jamre08' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1200 से अधिक व्यूज आ चुका है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article