Bicycle Stunt Viral Video: स्टंट के कई ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जो दिमाग हिलाकर रख देते हैं। ऐसा ही एक स्टंट का वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि आप देखते रह जाएंगे। वीडियो में एक शख्स साइकिल से स्टंट कर रहा है, लेकिन ये स्टंट बाकी स्टंट से बिल्कुल अलग है। साइकिल पर उसका बैलेंस देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स साइकिल से स्टंट करते हुए जमीन पर पड़े हुए नोट को आंखों से उठाता है। इस नजारे को देख आप अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। बिना साइकिल से उतरे उसने ऐसा बैलेंस बनाया है, साइकिल पर लेटकर करतब दिखाता है। दरअसल, इस नजारे को देख आपको अपना बचपन तो याद आ ही गया होगा, जब गांव में सरकस वाला आता था और ऐसे ही साइकिल से कलाबाजी दिखाता था।
स्टंट करते हुए आंखों से उठाया नोट
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि हुनर सड़कों पर तमाशा करता है और मैं किस्मत महलों में राज करती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बचपन की पुरानी यादें ताजा हो गई। बता दें, इस वीडियो को 'official_satyam_bharti' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 61 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
