Stunt Viral Video: एक महिला के बारे में जितना लिखा जाए, वो कम ही है। उनके जितना महान, हिम्मती और साहसी कोई हो ही नहीं सकता। खासकर जब बात बच्चों पर आए तो और भी ज्यादा। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें ऐसी भी आती हैं, जिसमें एक मां अपने बच्चे को लेकर जिंदगी की दौड़ में कदम से कदम मिलाकर चलती है। कुछ ऐसा ही ये वीडियो है, जो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।
बच्चे को गोद में लेकर महिला ने दिखाया करतब (Instagram)
ये भी पढ़ें - Stunt Video: बीच सड़क पर स्टंट कर रही थीं लड़कियां, हुआ कुछ ऐसा, यूजर्स बोले - इसका तो मोये-मोये हो गया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक मां, उसके बच्चे और उसकी संघर्ष की कहानी है। वीडियो में महिला ने अपने बच्चों को सीने से लगाकर हैरतअंगेज कारनामा दिखा रही है। सुनकर ही कान खड़े हो गए ना, लेकिन जब आप वीडियो देखेंगे तो आपको सच्चाई समझ आएगी। दरअसल, महिला बारटेंडर बोतल के साथ करतब दिखा रही है, जिसे फ्लेयर बारटेंडिंग भी कहते हैं। इस दौरान महिला के हाथ में बोतल है, उस आग निकल रही है। इस खतरनाक स्टंट के साथ उसने बच्चे को भी गोद में उठाया है।
बच्चे को गोद में लेकर महिला ने दिखाया करतब
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'kavitamedar28' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 2 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा मां होती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा करना काफी रिस्की है। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि एक मां होना दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती है।
