वायरल न्यूज़

Video: आंधी आए या तूफान फिर भी नहीं उड़ेगा छाता, इतना धांसू जुगाड़ देख आनंद महिंद्रा ने कह दी जबरदस्त बात

Desi Jugaad with Umbrella: एक शख्स ने छाता पकड़ने के लिए इतना जबरदस्त देसी जुगाड़ लगाया, जिसे देखकर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा भी खुश हो गए हैं।

Image

देसी जुगाड़ वीडियो (ट्विटर)

Desi Jugaad with Umbrella: भारत के कुछ इलाकों में मानसून आने से जमकर पानी बरसना शुरू हो गया है। बरसात के मौसम में जिस एक चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, वह है छाता। आपने देखा होगा कि बारिश के पानी से बचने के लिए लोग अपने साथ छाता लेकर चलते हैं। हालांकि, कई बार आंधी-तूफान आने की वजह से छाता संभाला नहीं जाता है और यह उड़ने लगता है। इसके अलावा अगर आपके हाथ में सामान है तो छाता पकड़ना मुश्किल भी हो जाता है।

देसी जुगाड़ का जबरदस्त वीडियो वायरल

दूसरी तरफ एक शख्स ने छाता पकड़ने के लिए इतना जबरदस्त देसी जुगाड़ लगाया, जिसे देखकर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा भी खुश हो गए हैं। शख्स के इस जबरदस्त देसी जुगाड़ को देखकर आनंद महिंद्रा ने जमकर तारीफ की और उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर बहुत ही जबरदस्त बात कह दी। आनंद महिंद्रा का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही आनंद महिंद्रा ने छाते के साथ देसी जुगाड़ वाला वीडियो भी शेयर किया है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने छाते को पीठ पर लटकाने के लिए उसमें कपड़ा टांगने वाले दो हैंगरों को फंसा लिया है। इसके बाद छाता को पिट्ठू बैग की तरह लटका लिया। आप देख सकते हैं कि इस तरह शख्स अपने दोनों हाथों में समान उठा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा, 'मानसून में मुंबई में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि, ये अभी बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन समय आ गया है कि बारिश से बचने का फुलप्रूफ प्लान बनाकर चलें। ऐसे में पहनने योग्य छाते के बारे में सोचना एक अच्छा विचार हो सकता है।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article