Stunt Gone Wrong: एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर कर रहा था स्टंट, ट्रैफिक पुलिस ने भेज दिया 35000 रुपये का चालान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर थार लेकर स्टंट कर रहा है। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए चालान कर दिया है।

Stunt Gone Wrong: स्टंट के कई सारे वीडियो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएगी। इनमें से कुछ ट्रेंड स्टंटबाज होते हैं, जिनके वीडियो काफी वायरल होते हैं और कुछ तो बीच सड़क पर स्टंट करने लगते हैं। ऐसे में उनको कई बार भारी पड़ जाता है। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें शख्स स्टंटबाजी करता नजर आ रहा है। ऐसे में उसके इस स्टंट को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है।

stunt outside Amity University

एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर स्टंटबाजी करता दिखा शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में शख्स थार को लेकर स्टंट कर रहा है। इस दौरान एक लड़की उसके गाड़ी से कुचलने से बचती नजर आ रही है। शख्स के इस वीडियो के वायरल होने के बाद डीसीपी ट्रैफिक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए 35000 रुपये का चालान काटा है। ये मामला एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर का है। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

End of Feed