वायरल न्यूज़

Optical Illusion: दोनों तस्वीरों में हैं चार अंतर, आप तीन खोजकर ही चैंपियन बन जाओ

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 25, 2024, 08:05 AM IST

Optical Illusion Picture: बहुत प्यारी नजर आ रही इस तस्वीर में चार बारीक अंतर छिपे हुए हैं। आपको चारों अंतर खोजने हैं। इसके लिए पूरे तीन मिनट का समय मिलेगा।

Image

तस्वीर में छिपे चार अंतर खोजना आसान नहीं होगा। (Photo/X)

Optical Illusion Picture: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। ऐसी तस्वीरें जिन्हें हल करने से सचमुच दिमाग चकरा जाता है। कई बार घंटों बीत जाते हैं मगर हम उन्हें हल नहीं कर पाते। अच्छी बात है कि ऐसा करने से अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। अगर आप भी अपने दिमाग को परखना चाहते हैं। जानना चाहते हैं कि आपकी आंखों चीजों को खोजने में कितनी माहिर हैं। फिर आज एक बहुत ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं।

दोनों तस्वीर में हैं चार अंतर

तस्वीर में दरअसल एक जैसे दो फ्रेम हैं। दोनों बिल्कुल एक जैसे नजर आते हैं। इनमें दो छोटे बच्चे पार्क में खेल रहे हैं। दोनों मजे से झूला झूलते हुए नजर आते हैं। करीब में प्यारा सा डॉगी भी है, जो खूब मस्ती करता दिख रहा है। मगर बहुत ध्यान से देखेंगे तो दोनों फ्रेम में कुछ अंतर नजर आएंगे। चौंक जाएंगे कि दोनों के बीच करीब चार अंतर हैं। मगर आपने तीन भी खोज लिए तो चैंपियन मान लेंगे।

मिलेंगे पूरे तीन मिनट

आपको तस्वीर में उन अंतर को खोजना है। इसके लिए पूरे तीन मिनट का समय मिलेगा। अगर आपने दिए गए समय में सारे अंतर खोज निकाले हैं तो यकीन मानिए आपका दिमाग बहुत तेज है। आंखें ऐसी जो बारीक से बारीक अंतर को खोजने में सक्षम हैं। हालांकि अभी तक आप उन अंतर को नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। यहां आपको जवाब भी मिलेगा कि दोनों फ्रेम में वो दोनों अंतर आखिर कहां है।

देखिए जवाब

Brain Test

देखिए तस्वीर में कहां हैं चार अंतर।

देख लिया ना दोनों फ्रेम में चार अंतर इतने बारीक थे कि उन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article