Viral Video: स्कूल किसी स्टूडेंट की जिंदगी का सबसे अहम और प्यारा समय होता है। स्कूल में पढ़ाई के इतने साल कितनी जल्दी बीत जाते हैं, पता ही नहीं चलता है। पढ़ाई पूरी होने के बाद फिर आता फेयरवेल का समय, जब सभी छात्र एक-दूसरे से आखिरी बार मिलते हैं और खुशी-खुशी विदा लेते हैं। स्कूल की इस आखिरी मुलाकात को कुछ छात्र बहुत स्पेशल बनाते हैं। मगर एक स्टूडेंट ने इसे इतना स्पेशल बना दिया कि सपने में भी नहीं सोच सकते। मामला राजस्थान में एक कॉन्वेंट स्कूल से जुड़ा है।
हेलिकॉप्टर से फेयरवेल में पहुंचा स्टूडेंट
बताया गया कि जयपुर में स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फेयरवेल चल रहा था। सभी स्टूडेंट एक-एक कर पहुंच रहे थे, मगर एक छात्र की एंट्री ने सबको हिला दिया। छात्र किसी गाड़ी कि बजाय सीधे हेलिकॉप्टर से स्कूल में पहुंचा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें देखेंगे कि छात्र हेलिकॉप्टर में सवार है। उसका हेलिकॉप्टर स्कूल के ग्राउंड में लैंड होता है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।
यहां देखिए वीडियो
हेलिकॉप्टर में स्कूल फेयरवेल में पहुंचे छात्र का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। ये कुछ ही समय में बड़ी तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है।
