Viral Video in Hindi: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें आपको ऐसा नजारा दिखने वाला है, जिसे देख आप एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे। इस वीडियो में आपको कई सारे पेड़ नजर आ जाएंगे, जो एकदम चौंकाने वाला है। आलम ये है कि इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह आश्चर्यचकित रह जा रहा है।
Image Credit - Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको दिख रहे पेड़ों में इंसानी शक्ल नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आप एकदम से दंग रह जाएंगे। दरअसल, इन सभी पेड़ों की जड़ें-तने इस कदर आपस में उलझी हुई है, जो हुबहू इंसानों के चेहरे की तरह नजर आ रही है। इस वीडियो पर लोग काफी कमेंट भी कर रहे हैं।
पेड़ों में नजर आ रहा इंसानी शक्ल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लगता है ये पेड़ वाला इंसान है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पेड़ों की अपनी संवेदी प्रणाली होती है, जिससे हम सब बिल्कुल अनजान हैं। इस वीडियो पर अब तक 5 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@ConspiracionESP' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
