वायरल न्यूज़

अजब: पिता ने ऐसा क्या किया कि उसे बेचने निकल पड़ी 8 साल की बेटी, घर के बाहर लगा दिया विज्ञापन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 6, 2023, 05:22 PM IST

Ajab Gajab News: 8 साल की बच्ची की अपने पिता से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने अपने पिता को ही बेचने की ठान ली। बच्ची ने अपने घर के दरवाजे पर एक कागज में लिखकर विज्ञापन चिपका दिया।

Image

पिता को बेचने निकली लड़की (ट्विटर)

Ajab Gajab News: विदेशों में अगर माता—पिता कुछ कर दें तो बच्चे पुलिस बुला लेते हैं। कुछ ऐसा ही किया एक बच्ची ने। बच्ची अपने पिता से ऐसा चिढ़ी कि पिता को बेचने का ही मन बना लिया। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे। तस्वीर में आपको घर के बाहर एक विज्ञापन लगा नजर आएगा। गौर से देखने पर समझ आएगा कि यह एक बच्चे की हैंडराइटिंग में लिखा विज्ञापन है।

बच्ची को पसंद नहीं था पिता

विज्ञापन में बहुत ही हैरान कर देने वाली बात लिखी है। तस्वीर में लिखा है कि, 'पिता को बेचना है.. पिता की कीमत 2 लाख रुपये है। ज्यादा जानकारी के लिए घर का बेल बजाएं।' बता दें कि 8 साल की बच्ची की अपने पिता से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने अपने पिता को ही बेचने की ठान ली। बच्ची ने अपने घर के दरवाजे पर एक कागज में लिखकर विज्ञापन चिपका दिया। इस तस्वीर को ट्विटर यूजर @Malavtweets ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। देखें ट्वीट-

पोस्ट से पता चलता है कि यह हरकत पोस्ट करने वाले शख्स की बेटी ने ही की है। इसके साथ शख्स ने कैप्शन में लिखा है, 'मुझे ऐसा लगता है कि मेरी ज्यादा कीमत नहीं है।' तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दरवाजे के बाहर बने लोहे के छड़ों के बीच यह विज्ञापन लगा हुआ है। लिखावट से साफ पता चल रहा है कि यह विज्ञापन किसी बच्चे ने लिखा है। फिलहाल, हम यह दावा नहीं कर सकते हैं कि बच्ची ने अपने मन से यह लिखा है अथवा किसी और से लिखवाया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article