वायरल न्यूज़

Video: खाने को नहीं मिला कुछ तो बंदर ने छीन लिया चश्मा, फिर महिला ने ऐसे बनाया बेवकूफ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 6, 2023, 05:53 PM IST

Monkey Video: वीडियो देखकर आप भी कह उठेंगे कि बंदर एक नंबर के नकलची होते हैं। दरअसल, सीढ़ी चढ़ रहे शख्स को पता नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है। वह बड़ी बेतरतीबी से सीढ़ी चढ़ रहा होता है, तभी एक बंदर उसके सिर के ऊपर से आता है और उसकी आंख से चश्मा निकाल लेता है।

Image

बंदर का फनी वीडियो (ट्विटर)

Monkey Video: बंदरों को नकलची यूं ही नहीं कहा जाता। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो को देखकर आप भी कह उठेंगे कि बंदर एक नंबर के नकलची होते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किसी मंदिर की सीढ़ियां चढ़ रहा था, तभी एक बंदर लपककर उसका चश्मा उतार लेता है। इसके बाद चश्मा वापस लेने के लिए महिला बंदर को ऐसे बेवकूफ बनाती है, जो देखकर आपको बहुत ही ज्यादा मजा आएगा।

बंदर का बहुत ही मजेदार वीडियो हुआ वायरल

वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा फनी है। वीडियो देखकर आप भी कह उठेंगे कि बंदर एक नंबर के नकलची होते हैं। दरअसल, सीढ़ी चढ़ रहे शख्स को पता नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है। वह बड़ी बेतरतीबी से सीढ़ी चढ़ रहा होता है, तभी एक बंदर उसके सिर के ऊपर से आता है और उसकी आंख से चश्मा निकाल लेता है। इसके बाद वह एक कोने में जाकर बैठ जाता है। देखें वीडियो-

इसके बाद एक महिला बंदर के पास आती है। वह बंदर को कुछ खाने के लिए देती है। इसके बाद भी बंदर चश्मा नहीं देता है। महिला उसे फिर से कुछ खाने के लिए देती है। इसके बाद बंदर चश्मा छोड़कर खाने का सामान उठा लेता है। वीडियो को @crazyclipsonly नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो काफी ज्यादा मजेदार है, जिसे अब तक 12 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article