Ajab Gajab News: एक बच्चा सबसे ज्यादा करीब अपनी मां के ही होता है, लेकिन कई बार मां की कुछ गलती बच्चे को उनसे हमेशा के लिए दूर कर सकती है। ऐसे में एक मां ने अपने बहु-बेटे के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जिसे सुनने के बाद आपको भी भरोसा नहीं होगा। दरअसल, मां ने अपने ही बहु-बेटे के कमरे में स्पाई कैमरा लगा दिया है और वह हर रोज उनके निजी पलों को कैद किया करती थी।
इतना ही नहीं, मां यहां तक भी रूकी, इसके बाद उसने पड़ोसियों के साथ उनके कुछ इंटिमेट सीन का वीडियो लीक कर दिया। अब ऐसे में बहु-बेटे को समझ भी नहीं आया और अचानक से उन्होंने पड़ोसियों में कुछ बदलाव नोटिस किए। फिर जब पड़ोसियों से ये बात मालूम चली तो बेटे-बहु दोनों दंग रह गए। उन्हें यकीन ही नहीं उनके घरवाले उनके साथ इतनी घिनौनी हरकत कैसे कर सकते हैं।
सास ने दिए अजीबोगरीब कारण
बता दें, शादी के बाद बेटा अपनी पत्नी के साथ अपने पिता के घर में रहता था। लेकिन जब उसे इस घिनौनी हरकत के बारे में मालूम हुआ तो उसने इसके लिए सवाल भी उठाए। लेकिन इसके बाद उसकी मां का जो रिप्लाई आया, उसे सुनने के बाद तो आपका भी दिमाग घुम जाएगा। उसकी मां ने अपनी सफाई में कहा कि दरअसल, उनकी बहु ने अभी हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है और ऐसे में उनको लगता है कि उनकी बहु बच्चे की देखभाल सही से नहीं कर पाएगी। इसीलिए हिडन कैमरा इंस्टाल करवाया था।
