Ajab Gajab News: कई बार ऐसा होता है, जब खेल-खेल में कोई चीज इतनी खतरनाक साबित हो जाती है कि इंसान की जिंदगी ही बदल जाती है और लोगों को समझ तक नहीं आता है कि आखिर उनके साथ हो क्या रहा है? कुछ ऐसा ही देखने को मिला एक लड़की के साथ, जो मजे-मजे अपना डीएनए टेस्ट करवा बैठी। अब लड़की को भला कहां पता था कि उसके साथ ये मजाक जिंदगी भर का एक दर्द दे जाएगी।
प्रतीकारात्मक चित्र (Image Credit - iStock)
दरअसल, मिरर वेबसाइट के मुताबिक, एक महिला ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उसने बताया है कि मजे-मजे में उसने अपना डीएनए टेस्ट करा लिया ताकि उसे कुछ पुरानी चीजें मालूम चल सके लेकिन रिपोर्ट आने के बाद उसे भरोसा ही नहीं हुआ। पहली बार में तो उसे लगा शायद रिपोर्ट गलत हो लेकिन बात एकदम सच थी। ऐसे में जो नतीजे सामने आए, उससे लड़की एकदम से टूट सी गई।
सालों से छिपाकर रखी थी माता-पिता ने यह बात
लड़की के रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपने भाई-बहनों की सौतेली बहन निकली। बात में पता चला कि उसके माता-पिता ने उससे यह बात सालों से छिपाकर रखी थी। अब ऐसे में लड़की को अचानक से जब ये बात पता चली तो उसे भी काफी झटका लगा। हालांकि, पिता का कहना है कि मेरी बेटी जैसे मेरे लिए पहले थी, वैसे आगे भी रहेगी। वहीं, मां से उसकी बातचीत बंद चल रही है।
