OMG: अचानक आसमान से होने लगी मकड़ियों की बारिश, नजारा देख लोगों के कांपने लगे हाथ-पैर, फिर क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 8, 2023, 06:15 PM IST

Spider Rain: लोगों ने जब इन सफेद जाल के टुकड़ों को नजदीक से देखा तो इसमें बेबी मकड़ियां थीं। आसमान से घिनौनी मकड़ियों की बारिश होते देख लोगों के हाथ-पांव फूल गए। आपने आसमान से पानी के अलावा बर्फ और ओले बरसते तो देखे होंगे, लेकिन शायद ही कभी सुना होगा कि आसमान से घिनौनी मकड़ियां बरसने लगें।

Spider Rain: इस धरती पर कई चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें चमत्कार कहा जा सकता है। सोचकर ही डर लगता है कि आसमान से पानी की जगह मकड़ियों की बारिश होने लगे। आपने आसमान से पानी के अलावा बर्फ और ओले बरसते तो देखे होंगे, लेकिन शायद ही कभी सुना होगा कि आसमान से घिनौनी मकड़ियां बरसने लगें। पिछले दिनों सैन फ्रांसिस्को में ऐसी घटना घटी, जब आसमान से घिनौनी मकड़ियों की बारिश होने लगी। इस नजारे को देखकर लोगों के हाथ-पांव कांप उठे।

spider rain

मकड़ियों की बारिश (ट्विटर)

मकड़ियों की बारिश देख कांप उठे लोग

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को के एक छोटे से इलाके में मकड़ियों के बरसने की घटना सामने आई। बारिश के दौरान मकड़ियां जमीन पर रेंगती नजर आईं। इस नजारे को देखकर लोग डर तो गए ही, इससे साथ ही उनका मन घृणा से भर गया। लोगों ने मकड़ियों के साथ आसमान से सफेद जाल के टुकड़े गिरते देखे। लोगों ने जब इन सफेद जाल के टुकड़ों को नजदीक से देखा तो इसमें बेबी मकड़ियां थीं। पेसिफिक ग्रोव के निवासियों के अनुसार, उनके घर के बाहर ऐसी अजीबोगरीब बारिश हुई।

End of Feed