Swing Accident Video: आपने भी कभी न कभी झूला जरूर झूला होगा। भारत में नवरात्रि से लेकर दशहरे तक हर छोटे-बड़े शहर में मेला लगता है। मेले में बड़े-बड़े झूले आते हैं, जिसमें झूलकर लोगों को मजा आता है। कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें बड़े से बड़े झूले में झूलने की टशन होती है।अगर आप मेले में झूला झूलने जा रहे हैं तो आपको एक बार इस वीडियो को देख लेना चाहिए। वीडियो को देखकर शायद ही आप झूला झूलने के बारे में सोचेंगे।
बड़े वाले झूले में लटक जाती है लड़की
वीडियो देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की आसमान में कई फीट ऊपर लटकी नजर आ रही है। लड़की को देखकर ऐसा लग रहा है कि अगले ही पल वह जमीन पर गिर जाएगी और किसी बड़े हादसे का शिकार हो जाएगी। वहीं नीचे खड़े लोगों के भी हाथ-पैर फूल रहे हैं और वह लड़की के सुरक्षित बचने की कामना कर रहे हैं। दरअसल, लड़की मेले के सबसे बड़े झूले पर झूलने गई थी। इस दौरान उसका सीट बेल्ट खुल जाता है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि सीट बेल्ट खुलने की वजह से लड़की अपनी सीट से नीचे गिरने लगती है। वह तो लड़की की किस्मत अच्छी थी कि उसने समय रहते झूले को अपने हाथ से पकड़ लिया था। आप देख सकते हैं कि वह सीट को जोर से पकड़ी होती है और हवा में लटकी नजर आ रही है। गनीमत यह रही कि झूले को धीरे-धीरे नीचे उतार लिया जाता है और लड़की को नीचे खड़े लोग कैच कर लेते हैं। वीडियो देखकर कई लोग सदमे में आ गए हैं।
