वायरल न्यूज़

Shocking: चिकन नूडल्स खाते ही शरीर पड़ा नीला, फैला ऐसा इंफेक्शन डॉक्टरों ने बना दिया अपाहिज

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 8, 2023, 05:59 PM IST

Ajab Gajab News: युवक ने फ्रिज से निकालकर वही चिकन नूडल्स खा लिए। चिकन नूडल्स खाने के बाद उसे तेज बुखार आया। इसके अलावा उसके दिल की धड़कन 166 बीट्स प्रति मिनट हो गई। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते युवक का शरीर नीला पड़ने लगा। डॉक्टरों को उसे अपाहिज करना पड़ा।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: बड़े-बुजुर्ग सलाह देते हैं कि बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। कई लोग मजबूरन बाहर का खाना खाते हैं, वहीं कई लोगों को बाहर का खाना पसंद होता है। लोगों को चाइनीज खाना बहुत पसंद होता है। एक युवक को चाइनीज खाना इतना पसंद था कि वह आए दिन चिकन नूडल्स खाता था। इसी चिकन नूडल्स ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी और वह मरते-मरते बचा। यहां तक कि चिकन नूडल्स की वजह से उसे अपाहिज होना पड़ा।

चिकन नूडल्स ने बर्बाद कर दी युवक की जिंदगी

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना जेसी नाम के लड़के के साथ घटी। दरअसल, जेसी के रूममेट को भूख लगी तो उसने किसी रेस्टोरेंट से चिकन नूडल्स ऑर्डर किया। उसने अपने हिस्से का चिकन नूडल्स खाया और जेसी के हिस्से का चिकन नूडल्स फ्रिज में रख दिया। यह नूडल्स पूरे एक दिन फ्रिज में रखा रहा और अगले दिन जेसी ने फ्रिज से निकालकर वही चिकन नूडल्स खा लिए। खाते समय जेसी को बिल्कुल भी नहीं महसूस हुआ कि चिकन खराब हो चुका है।

जिंदा बचाने के लिए डॉक्टरों ने बना दिया अपाहिज

चिकन नूडल्स खाने के बाद उसे तेज बुखार आया। इसके अलावा उसके दिल की धड़कन 166 बीट्स प्रति मिनट हो गई। उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते जेसी का शरीर नीला पड़ने लगा। जब डॉक्टर ने जांच किया तो पता चला कि उसे बैक्टीरियल इंफेक्शन हुआ है। उसके शरीर में तेजी से सेप्सिस का इंफेक्शन फैल रहा था। इसके अलावा जेसी की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। जेसी की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसके हाथों कि अंगुलियां और दोनों पैर काटने पड़े।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article