Girl One Hand Pull Up Viral Video: कहते हैं आज कल लड़कियां वो सब कर लेती हैं, जो एक पुरुष कर सकते हैं। ऑफिस का काम करना हो या फिर बाहर के लोगों के साथ सामाजिक व्यवहार कायम करना। ऐसे में एक लड़की का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो एक लड़की कसरत करती हुई नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की काली साड़ी पहनी हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में लड़की एक हाथ से पुल अप करती नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद आपको भरोसा ही नहीं होगा। ऐसे में यूजर्स भी लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं और लड़की की हिम्मत की दाद दे रहे हैं। लड़की का ये अवतार देख आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे।
एक हाथ से पुल अप करती नजर आई लड़की
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ऐसी लड़की से शादी करने के लिए तो दहेज भी देने को रेडी हूं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि देखने में सुंदर कन्या लेकिन असल में खतरनाक लड़की। इस वीडियो पर अब तक 1.8 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'ssrushti' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
