वायरल न्यूज़

Video: चोरी हुई थी बाइक, मगर बंदे ने फेसबुक पर लिखा कुछ ऐसा, वापस खड़ी कर गया चोर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 18, 2023, 08:20 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले सीसीटीवी फुटेज में देखेंगे कि चोर पहले बाइक चुराकर ले गया, फिर खुद ही वापस खड़ी कर गया।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ चोर का सीसीटीवी फुटेज। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है दिमाग घूम जाता है। आंखों पर विश्वास करना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक चोर ने फेसबुक पर ऐसी पोस्ट पढ़ी कि बंदा तुरंत ईमानदार बन गया। इतना ही नहीं चोर ने चुराई हुई बाइक तक वापस कर दी।

बाइक चुरा ले गया चोर

हैरान करने वाला मामला गुजरात में सूरत का बताया गया है। यहां वराछा के मिडिल प्वाइंट से एक बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरी हुई तो इसके मालिक ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसमें देखा कि एक चोर उनकी बाइक चुराकर ले गया। इसके बाद पीड़ित परेश भाई पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। मगर इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी लिखी।

वायरल हुई भावुक पोस्ट

उन्होंने फेसबुक पर चोर को संबोधित करते हुए लिखा कि 'आप मेरी बाइक लेकर चले गए हैं। मगर बाइक की चाबी और आरसी के बगैर आपको परेशानी होगी। मैंने आपकी सुविधा के लिए आरसी और चाबी पार्किंग में जनरेटर के ऊपर रख दी। इन्हें आप लेकर चले जाइए। आपको मेरी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। मैं साइकिल से अपना गुजारा कर लूंगा।'

चोर ने वापस कर दी बाइक

हैरान हो जाएंगे कि देखते ही देखते परेश भाई पटेल की ये पोस्ट सोशल मीडिया में छा गई। पोस्ट की बातें चोर तक भी पहुंची और उसने जो कुछ किया हैरान रह जाएंगे। दरअसल चोर ने भावुक फेसपुक पोस्ट पढ़ने के दो दिन के भीतर ही बाइक वापस खड़ी कर दी। ये घटना भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। मालूम हो दोनों सीसीटीवी फुटेज परेश भाई पटेल ने फेसबुक पर शेयर किए हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article