Tattoo Designs On Forehead: इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपना माथा पीटने लगेंगे। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह लड़की को खूब खरी खोटी सुना रहा है। दरअसल, वीडियो में लड़की अपने माथे पर टैटू बनवाती हुई नजर आ रही है, जिस पर यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
प्रेमी को खुश करने के लिए लड़की ने बनवाया माथे पर टैटू (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप लड़की को माथे पर टैटू बनवाते हुए देख सकते हैं। दरअसल, वह अपने प्रेमी को खुश करने के लिए ऐसा कर रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की अपने माथे पर केविन लिखवाया है, जो थोड़ा अजीब भी लग रहा है। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि ये कैसा मजाक है, न जाने क्या-क्या लोग करवाते हैं।
प्रेमी को खुश करने के लिए लड़की ने बनवाया माथे पर टैटू
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि इस बार बॉयफ्रेंड खुश हो ही जाएगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये क्या बेहूदगी है। इस वीडियो पर अब तक 5 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'ana_stanskovsky' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
