बेटे ने मां को पहली बार कराई हवाई जहाज की सैर, भावुक पल का यह वीडियो हो रहा वायरल

किसी भी बेटे के लिए अपने माता-पिता के उन सपनों को पूरा करना उनके लिए बेहद ही गर्व की बात होती है। कुछ इसी गर्व के सुखद अनुभव का वीडियो एक लड़के ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जहां उसने अपनी मां को पहली बार हवाई जहाज की सार कराई।

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने कई लोगों के दिलों को छू लिया। इस वीडियो में एक बेटे ने अपनी मां का वह सपना पूरा कर दिखाया। जिसका ख्वाब उसकी मां काफी लंबे समय से देखा करती थीं। खुद का सपना पूरा होते देख मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक आएं। मां के चेहरे पर खुशी के साथ-साथ बेटे के लिए गर्व के भी भाव देखने को मिला।

लड़के ने अपनी मां को पहली बार फ्लाइट की यात्रा कराई

लड़के ने अपनी मां को पहली बार फ्लाइट की यात्रा कराई (Instagram/@manishh_mk_)

बेटे ने मां को पहली बार कराई फ्लाइट की यात्रा

इस अनमोल पल का वीडियो मनीष नाम के युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @manishh_mk_ से शेयर किया है। वीडियो के मुताबिक, मनीष अपनी मां को पहली बार हवाई जहाज की यात्रा कराने ले गए। वीडियो में यह भी बताया गया है कि मनीष की मां अपने पूरे परिवार में ऐसी पहली महिला हैं जिन्होंने हवाई जहाज से सफर किया। इस वीडियो और इस यात्रा को यही बात और भी खास बना देती है। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि एक परिवार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी।

End of Feed