वायरल न्यूज़

Dance Video: पटियाला सूट में लड़की का कातिलाना डांस, जबरदस्त ठुमकों और अदाओं पर फिदा हुआ इंटरनेट

Ladki Dance Video: सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की नीले पटियाला सूट में ‘आई सजके मैं’ गाने पर शानदार डांस ( Girl Dance Video) करती नजर आ रही है। उसके एक्सप्रेशंस और देसी अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Image

लड़की न अपने डांस से मचाा गदर (Photo: Instagram/kashuwuwuw)

Girl dance video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। यह वीडियो मशहूर सिंगर प्रगति नागपाल के गाने आई सजके मैं पर बनाया गया है। यह गाना पहले से ही काफी पसंद किया जा रहा था, लेकिन इस डांस वीडियो (Desi Dance Video) ने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है।वीडियो में एक लड़की नीले रंग का सुंदर पटियाला सूट पहनकर स्टेज पर डांस करती नजर आती है। जैसे ही गाने की धुन बजती है, वह पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति शुरू करती है।

हर स्टेप में सादगी और खूबसूरती का मेल नजर

उसके चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई देती है और वह बहुत सहज अंदाज में नाचती है। उसके हर स्टेप में सादगी और खूबसूरती का मेल नजर आता है। इस डांस (Patiala Suit Dance) की सबसे खास बात उसके एक्सप्रेशंस हैं। वह सिर्फ स्टेप्स नहीं करती, बल्कि गाने के बोलों को अपने चेहरे के भावों से दिखाती है। कभी वह हल्की मुस्कान के साथ शर्माती हुई दिखती है, तो कभी जोश में आकर शानदार ठुमके (Punjabi Dance video) लगाती है।

उसकी आंखों और हाथों की हर हरकत दर्शकों का ध्यान खींच लेती है। ऐसा लगता है जैसे वह गाने की कहानी को अपने डांस के जरिए पेश कर रही हो। उसका देसी लुक भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। लहराता हुआ पटियाला सूट (Viral Dance Video) और दुपट्टा उसकी परफॉर्मेंस को और आकर्षक बना देता है। जब वह घूमती है, तो सूट की घेरदार डिजाइन डांस को और सुंदर बना देती है। यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। बता दें इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर kashuwuwuw नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article