Viral Post: 1 साल में तीन गुना हो गई सैलरी, टेक​ प्रोफेशनल ने बताया आखिर कैसे किया उसने यह कमाल

कुछ साल पहले तक एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सालाना सैलरी काफी कम थी। फिर उसने कुछ ऐसा किया कि 1 साल में उसका सैलरी तीन गुना बढ़ गई। अब उसका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

वायरल न्यूज (Viral News): क्या आप कभी सोच सकते हैं कि प्राइवेट सेक्टर में किसी की सैलरी 1 ही साल में तीन गुना बढ़ी हो। हो सकता है कि ऐसे मामलों के बारे में आपने सुना भी हो लेकिन ऐसा बहुत ही कम देखने और सुनने को मिलता है। हाल में एक टेक प्रोफेशनल की स्टोरी इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें उसने अपने इस अनुभव के बारे में बताया कि कैसे 1 साल के अंदर उसकी सैलरी बढ़कर 3 गुना हो गई।

Viral Post of a tech professional

सांकेतिक तस्वीर (Image Credit - iStock)

सिर्फ 1 साल में तीन गुना सैलरी

टेक प्रोफेशनल ने अपने इस अनुभव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर किया है। फिलहाल उसका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral Post) हो रहा है। जहां उसने बताया कि वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। कुछ साल पहले तक उसकी सालाना पैकेज 7.8 लाख थी, लेकिन आज वह 24.8 लाख रुपए सालाना कमा रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि उसने यह उपलब्धि केवल एक साल के भीतर हासिल की। उसने आगे बताया कि उसने अपने करियर की शुरुआत TCS में निंजा प्रोफाइल के साथ की थी, जहां उसका शुरुआती पैकेज 3.3 लाख रुपए सालाना था। नौकरी के दौरान उसने Java, Spring Boot, AWS, Angular और Python जैसी तकनीकों पर काम किया और लगातार नई चीजें सीखता रहा।

End of Feed