लो जी, कर लो बात! जितने के कपड़े नहीं, उससे ज्यादा ही ले लिया धुलाई चार्ज, स्नैपडील के कुणाल बहल होटल के बिल से हैरान

देश के जाने-माने उद्यमी कुणाल बहल ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि जिस होटल में वे ठहरे थे, वहां उनसे होटल वालों में लॉन्ड्री के लिए इतना चार्ज किया कि उनका दिमाग ही ठनक गया।

कमाई करने के लिए कई लोगों का फंडा बड़ा सिंपल होता है। अमीर आदमी देखो और उससे मनमाना दाम वसूलो, इज्जत के लिए वह मना तो कभी नहीं करेगा। इसी बात का फायदा उठाकर कुछ लोग बेईमानी कर के खूब पैसा बनाते हैं। हाल में कुछ ऐसे ही हालात के शिकार बने स्नैपडील के को-फाउंडर कुणाल बहल। जिन्होंने अपने साथ घटी घटना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वे अपने काम के सिलसिले में किसी होटल में ठहरे हुए थे। इस दौरान उन्होंने होटल वालों को अपने कुछ कपड़े लॉन्ड्री के लिए दिए। जिसके बाद होटल वालों ने उन्हें जो बिल थमाया, वह देखकर उनके होश ही उड़ गए।

कुणाल बहल का पोस्ट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

कुणाल बहल का पोस्ट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल (X/@1kunalbahl)

End of Feed