Snake Found in Ramp Parking: बारिश का सीजन चल रहा है। ऐसे में जानवरों का दिखना आम बात है। खासकर बरसात के मौसम में सांप दिख जाया करते हैं। कभी घर में घुस जाते हैं तो कभी घर में रखे सामानों में अपना आशियाना बना लेते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप रैंप पार्किंग में पहुंच गया। यह मामला मुंबई एयरपोर्ट का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक सांप मुंबई एयरपोर्ट के रैंप पार्किंग में जा पहुंचा। ऐसे में एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। इसके बाद सांप मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू किया और फिर मामला शांत हुआ। यह घटना 30 जुलाई की बताई जा रही है।
