वायरल न्यूज़

Viral Video: नशे की हालत में धुत होकर सांप से खेल रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सांप के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान सांप पलटकर उसे डंस लेता है और फिर उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

Image

सांप के साथ खेल रहा था शख्स (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप के साथ खेल रहा था शख्स
  • सांप ने शख्स को काटा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Playing With Snake: सोशल नेटवर्किंग साइट पर जानवरों के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियोज में सांप के भी कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो ट्रेंड कर रहा है, जिसमें एक शख्स सांप के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान उसके ऐसा खेल होता है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स सांप के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान शख्स नशे की हालत धुत है। सांप के साथ मस्ती के दौरान जानवर उसे काट लेता है और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। ये मामला आंध्र प्रदेश के सत्यसाई जिले के कादिरी का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम नागराजू है।

सांप के साथ खेल रहा था शख्स

लोगों का कहना है कि सांप झाड़ियों में भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन बार-बार शख्स उसे पकड़कर सड़क पर ला रहा था। इस वीडियो को '@sudhakarudumula' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 72 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि शराब पीने के बाद लोग बाहुबली बन जाता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि नागराज ने नागराजू को काट लिया।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article