वायरल न्यूज़

Snake Viral Video: कोयले की जगह मिल गई सांप की खान, देखकर कांप ना जाएं तो कहना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 11, 2023, 12:07 PM IST

Snake Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर देखा जा रहा है। इसमें इतनी बड़ी संख्या में सांप नजर आते हैं कि देखकर ये सांप की खान से कम नहीं लगेगा।

Image

कल्पना कीजिए अगर आपके रास्ते में सांपों की खान मिल जाए तो क्या करेंगे। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Snake Viral Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि देखकर आंखें फटी की रह जाती हैं। दिमाग घूम जाता है, मगर देखकर भी यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो मानो कोयले की खान खोजने गया हो, मगर उसे सांप की खान मिल गई। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर कोई भी कांप जाएगा।

दिखा सांस रोक देने वाला नजारा

वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स खाली पड़े मैदान से गुजर रहा है। वो धीरे-धीरे आगे बढ़ता है कि तभी एकाएक उसकी नजरों ने कुछ अजीब देखा। शख्स तुरंत वहां ठहर गया और उस अजीब जगह के करीब पहुंचा। मगर जैसे ही बहुत करीब पहुंचा, सांसें रोक देना वाला नजारा दिखाई दिया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि शख्स अब जिस जगह खड़ा है वो वहां सांप ही सांप हैं। ये इतनी संख्या में हैं मानो ये कोई सांप की खान हो।

सुनाई दी भयानक आवाजें

फ्रेम के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि शख्स कैमरे को जिस भी एंगल में ले गया, वहां सिर्फ सांप ही सांप नजर आए। इस बीच बैकग्राउंड में ऐसी भयानक आवाजें आती हैं कि ये किसी को भी डराने के लिए काफी है।
यहां देखिए वीडियो

सैकड़ों के झुंड में इन खतरनाक सांपों का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर The Animal World नाम के हैंडल से साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article