वायरल न्यूज़

Kota Snake Video: कोटा की गलियों में कोबरा का आतंक, वाशिंग मशीन में आशियाना बनाने पहुंचा सांप

गर्मी-बारिश का सीजन आते ही सांपों का आतंक देखने को मिलने लगता है। कोटा में भी सांप का आतंक देखने को मिला, जहां एक घर में रखे वाशिंग मशीन में सांप पहुंच गया, जिसके रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।

Image

वाशिंग मशीन में पहुंचा किंग कोबरा

KEY HIGHLIGHTS
  • कोटा में सांप का आतंक
  • वाशिंग मशीन में बनाया आशियाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Snake In Washing Machine: गर्मी-बरसात का सीजन आते ही सांप दिखने लगते हैं। खासकर गांवों में सांप का आंतक देखने को आसानी से मिल जाता है। घर के किसी कोने या सामान में सांप बैठ जाते हैं, जो घर के सदस्यों के लिए खतरा भी होते हैं। अक्सर ऐसी खबरें भी सुनने को मिलती रहती हैं और वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। हाल ही में राजस्थान के कोटा से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपका दिल दहल जाएगा।

दरअसल, कोटा के स्वामी विवेकानंद नगर स्थित एक घर के अंदर वाशिंग मशीन रखा था, जिसमें कोबरा ने अपना आशियाना बना लिया। सांप वाशिंग मशीन के आंतरिक हिस्से में जाकर बैठ गया, जिसे देख किसी की भी रूह कांप सकती है। इसके बाद कोटा नगर निगम के स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को बुलाया गया, जिसने सांप का रेस्क्यू किया और फिर कोबरा को जंगल में जाकर छोड़ा।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article