वायरल न्यूज़

Saanp Ka Video: किचन में घुस गया जहरीला सांप, फिर ऐसा उधम मचा देखकर निकल जाएगी चीख

saanp ka video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप किचन के अंदर घुस गया। इसके बाद सांप ने ऐसा तांडव मचाया, जिसे देखकर आप भी जरूर चौंक जाएंगे।

Image

किचन में सांप का तांडव (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप का अनोखा वीडियो
  • किचन के अंदर घुसकर मचाया तांडव
  • नजारा देखकर दंग रह जाएंगे

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार आपको ऐसे वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) इतने फनी होते हैं कि देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) को देखकर यूजर्स हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Sanke Video) ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो को पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हो सकता है आपकी भी चीख निकल जाए। क्योंकि, इस वीडियो में एक जहरीले सांप ने किचन के अंदर जमकर भौकाल मचाया।

सांप का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। सांप को देखते ही ज्यादातर लोग दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। ऐसे में जरा सोचिए अगर आपको किचन के अंदर कोई सांप घुसकर तांडव मचाने लगे तो क्या होगा? जाहिर सी बात है अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक जहरीला सांप किचन के अंदर घुस गया है। किचन के अंदर घुसकर वो तांडव मचा रहा है। वहीं, एक महिला उस सांप को पकड़ने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

किचन में सांप का भौकाल

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर हक्के-बक्के रह गए होंगे। हो सकता है ऐसा नजारा पहली बार देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'shraddha___8181' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, पांच लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है सांप को भूख लगी थी इसलिए खाने के लिए किचन में पहुंच गया। किसी का कहना है कि सांप ने गजब ही माहौल बना दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article