वायरल न्यूज़

Snake Video: टशन में सांपों के बीच कूद गया शख्स, फिर जो हुआ उसे देखने के लिए बहुत बड़ा जिगरा चाहिए

snake attack video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांपों के बीच कूद गया। इसके बाद जो शख्स की हालत हुई उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

Image

सांप ने बिगाड़ा खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांपों के बीच कूद गया शख्स
  • फिर शख्स के साथ हुआ अनोखा खेल
  • नजारा देखकर कांप जाएंगे आप

Snake Attack Video: सोशल मीडिया पर आज कल हर कोई फेमस होना चाहता है। इसके लिए कई लोग तो जान तक की बाजी लगा देते हैं। जबकि, कईयों के साथ अनहोनी घटनाएं भी घट जाती है। हालांकि, कुछ लोग इसमें कामयाब भी हो जाते और रातोंरात पॉपुलर भी हो जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों का मजाक भी बन जाता है। यूजर्स इन वीडियो (Shocking Video) को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखने के लिए बहुत बड़े जिगरे की जरूरत है।

आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में जब कभी किसी का सामना सांप से हो जाता है, तो वह दुम दबाकर भाग खड़ा हो जाता है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जानबूझकर सांप से पंगा लेते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी एक शख्स जानबूझकर सांप से पंगा ले रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स दौड़ते हुए आता है और सांपों के बीच कूद जाता है। लेकिन, सांप शख्स को ऐसे डसता है, जिसे देखकर आपकी भी चीख निकल जाएगी। तो दिल थामकर देखें वीडियो...

खतरनाक नजारा

नजारा देखकर आपका कलेजा भी जरूर कांप गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'ct_seeking1' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो जानलेवा है। कुछ का कहना है कि आज कल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article