वायरल न्यूज़

दुनिया के सबसे बड़े बाज का Video देख फटी की फटी रह जाएंगी आंखें, शख्स के कंधे पर बैठा आया नजर

Viral Video: वीडियो को देखकर नेटिजन्स सोच में पड़ गए हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतना बड़ा पक्षी भी होता है। इस पक्षी के पंखों की चौड़ाई और लंबाई देखकर आप कांप जाएंगे। इसके साथ ही देखने में गरुड़ बहुत ही ज्यादा ताकतवर भी नजर आ रहा है।

Image

हैरान करने वाला वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गरुड़ पक्षी की विशालता देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो में आप देख पाएंगे कि गरुड़ पक्षी एक शख्स के कंधे पर सवार है। वह इतना विशाल है, जितना आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। सोशल मीडिया पर इस गरुड़ पक्षी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

वीडियो देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

वीडियो में आपको जो पक्षी नजर आ रहा होगा, वह शख्स से भी बड़ा और भयानक है। वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। आप देख पाएंगे कि विशाल गरुड़ पक्षी एक शख्स के कंधे पर बैठा है। इस पक्षी के पंखों की चौड़ाई और लंबाई देखकर आप कांप जाएंगे। इसके साथ ही देखने में गरुड़ बहुत ही ज्यादा ताकतवर भी नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो को देखकर नेटिजन्स सोच में पड़ गए हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतना बड़ा पक्षी भी होता है। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह सबसे बड़ा जीवित ‘स्टेलर समुद्री ईगल’ है। यह एक्सीपिट्रिडे परिवार से संबंध रखता है। बता दें कि स्टेलर समुद्री ईगल मछलियों को अपना निवाला बनाते हैं। यह अक्सर तटीय जल में शिकार करते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article