Viral Video: हवा में लटक कर सांप ने खतरनाक अंदाज में किया कौए का शिकार, नजारा देख सांसें थम जाएंगी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 4, 2023, 11:26 AM IST

Shocking Video: एक सांप ने काफी खतरनाक तरीके से कौए का शिकार किया। जिस तरह शिकार को अंजाम दिया गया उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। अब यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप ने किया कौए का शिकार
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Snake Crow Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में कई बार सोच भी नहीं सकते। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोगों की हवा टाइट हो जाती है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Snake Crow Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए एक पल के लिए आपकी सांसें जरूर थम जाएंगी। क्योंकि, इस वीडियो (Shocking Video) में एक विशालकाय सांप ने काफी खतरनाक अंदाज में कौए का शिकार किया है।

Crow Snake Video

दिल दहलाने वाला नजारा, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

सांप कितना खतरनाक होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कई बार तो पलक झपकते ही सांप शिकार को चट कर जाता है। लिहाजा, लोग सांप से दूरी बनाकर ही रहते हैं। कभी-कभी तो सांप बड़े-बड़े जानवरों को धूल चटा देता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको सांप का ऐसा अंदाज देखने को मिलेगा, जिसे देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं किस तरह सांप हवा में लटक कर कौए का शिकार कर रहा है। सांप बिजली के खंभे से लटका हुआ है और जबड़े से कौए को दबा रखा है। कौए की हालत देखकर आपको भी तरस आ जाएगी। आखिर में सांप जो करता है उसे देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। तो देखें दिल दहलाने वाला वीडियो...

End of Feed