वायरल न्यूज़

Viral Video: स्टाइल मारना शख्स को पड़ा भारी, सड़क पर ऐसे गिरा मिल गया जिंदगीभर का सबक

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 4, 2023, 12:00 PM IST

Bike Stunt Video: एक शख्स अनोखे अंदाज में बाइक पर स्टंट कर रहा था। अचानक बाइक का बैलेंस बिगर गया और लड़की को लेकर शख्स सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़ा। अब इस पूरे मामला का वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

स्टंट करने के चक्कर में हो गया खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में बाइक पर कर रहा था स्टंट
  • स्टंट करने के चक्कर में सड़क पर दोनों गिर पड़े
  • वीडियो देखकर लोगों की छूट रही हंसी

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर स्टंट के एक से एक खतरनाक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Stunt Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ को देखकर हंसी भी छूट जाती है। इसी कड़ी में स्ंटट का एक और झन्नाटेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स और लड़की की ऐसी हालत हुई, जिसे दोनों जिंदगीभर याद रखेंगे। आलम ये है कि इस वीडियो (Shocking Video) पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

स्ंटट को लेकर आज कल लोगों में काफी क्रेज है। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जो मौका पाते ही स्टंट करने लगते हैं। कई बार स्ंटट करने के चक्कर में बड़ी घटना भी घट जाती है। इन सबके बावजूद लोग स्टंट करने से बाज नहीं आते। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है। पीछे एक लड़की भी बैठी है। बाइक चलाते-चलाते शख्स अचानक गाड़ी के अगले हिस्से को हवा में उठा लेता है। लेकिन, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और दोनों सड़क पर ऐसे गिरते हैं, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। इतना ही नहीं स्ंटट करने के चक्कर में दोनों को जबरदस्त चोटें भी आई होगी। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

स्टंट करने के चक्कर में हुआ खेल

तो आपने देखा स्टंट करने के चक्कर में दोनों की क्या हालत हुई। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'dbr.offroad' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि स्टाइल मारने के चक्कर में खेल हो गया। कुछ का कहना है कि और करो स्टंट। कुछ का कहना है कि बेचारी लड़की की क्या गलती है?

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article