वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 'बाज की नजर' रखने वाले लोगों को ही दिखेगा चीता, ढूंढने वाला कहलाएगा 'बादशाह'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 4, 2023, 10:01 AM IST

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें छिपे हुए चीता को ढूंढने के लिए चैलेंज दिया गया है। इसके लिए महज 12 सेकंड का ही समय दिया गया है। तो खुद तो मानते हैं तेज तो तस्वीर से चीता को ढूंढकर दिखाइए।

Image

कहां छिपा है चीता

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में छिपा है चीता
  • ढूंढने के लिए महज 12 सेकंड का समय
  • अच्छे-अच्छे लोगों का भी चकरा जाएगा सिर

Optical illusion Photo: सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों तस्वीर वायरल होती है। इसमें काफी ऐसी तस्वीरें होती हैं, इनमें से कुछ लोगों का दिन बना देती है और कुछ लोगों को हैरान कर देती है। इसके अलावा इसमें कुछ तस्वीरें काफी कन्फ्यूजिंग भी होती है। इन तस्वीरों को ही हम ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral Photo) का नाम देते हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद अच्छे-अच्छों का सिर चकरा जाता है, जिन्हें सॉल्व करने में उनकी हवा टाइट हो जाती है। एक ऐसी ही तस्वीर आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो काफी मजेदार है। इस जंगल के एक हिस्से की तस्वीर दिखाई गई है, जिसमें आपको पहाड़ और पेड़ दिखाई देंगे, इसमें एक चीता छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। चीता को ढूंढने में अब तक काफी दिग्गज फेल हो चुके हैं। अगर आपकी नजरें बाज वाली है तभी आपको ये चीता दिखाई देगा, नहीं तो ढूंढते ही रह जाएंगे।

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने आपको नानी याद आ जाएगी। इसे आप देखते रह जाएंगे लेकिन फिर भी छिपा हुआ चीता नजर नहीं आएगा। तो आइए और वायरल हो रही इस तस्वीर को देखिए, जंगल के इस तस्वीर में एक चीता छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने के लिए महज 12 सेकंड का समय दिया गया है। चीता को ढूंढने के लिए काफी लोगों ने कड़ी मशक्कत की, लेकिन कुछ कर नहीं पाएं। ऐसे में अगर खुद को 'बाज की नजरों' वाला मानते हैं तो तस्वीर से चीते को ढूंढकर दिखाइए। ऐसा भी हो सकता है कि आपमें से ही कुछ लोगों को ये आसानी से दिख जाए।

Optical Illusion

ये रहा चीता

चीता ने की दिमाग की बत्ती गुल

वैसे आपको बता दें, जितना आप इसे आसान समझ रहे हैं, ये उतना है नहीं। अब अगर आपको चीता दिख गया हो तो कमेंट कर हमें जरूर बताएं। और अगर अब तक आपको चीता नहीं दिखा हो तो एक बार और कोशिश कर के देख लीजिए। अब नहीं दिखा तो परेशान न होइए, हम आपकी इस उलझन में मदद कर ही देते हैं। तस्वीर में नीचे की तरफ देखिए, लाल गोले को ध्यान से देखेंगे तो आपको चीता जरूर दिख जाएगा। अब इस दिमाग का दही करने वाले चैलेंज को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर साझा करें और देखें कितने इस तस्वीर से चीता को ढूंढकर दिखा पाते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article